Recent Posts

Flipkart online shopping

Flipkart online shopping
Flipkart

हमारा देश भारत /Geography class 06 ✍️ AGT

Chepter 07

हमारा देश भारत


भारत एक नजर में

भारत एक विशाल देश है। क्षेत्रफल के मामले में यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। आबादी के मामले में यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की जनसंख्या 120 करोड़ है।

  • क्षेत्रफल: 3.28 मिलियन वर्ग किमी
  • उत्तर से दक्षिण का प्रसार: 3,200 किमी
  • पूरब से पश्चिम का प्रसार: 2,900 किमी

भारत की भौगोलिक स्थिति

भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। भारत का मुख्य भूभाग उत्तर से दक्षिण की ओर 8°4’ उ. और 37°6’ उ. अक्षांशों के बीच स्थित है। पूरब से पश्चिम की ओर यह 68°7’ प. और 97°35’ पू. देशांतरों के बीच स्थित है।

भारतीय मानक समय: भारत का देशांतरीय प्रसार 29° है जो कि काफी बड़ा है। इसलिए यहाँ के स्थानीय समय में बड़े अंतर हो सकते हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अरुणाचल में सूर्योदय होने के दो घंटे बाद गुजरात में सूर्योदय होता है। चीजों को सरल रखने के लिए भारत के मानक समय को 82°30’ पू. देशांतर के अनुसार निर्धारित किया गया है। इस देशांतर को भारत का मानक याम्योत्तर या मानक देशांतर कहते हैं।

भारत के पड़ोसी: भारत के साथ 7 देशों की सीमाएँ लगती हैं। भारत के पश्चिम में अफगानिस्तान और पाकिस्तान है। उत्तर में चीन, नेपाल और भूटान है। पूर्व में बंगलादेश और म्यानमार है। भारत के दक्षिण में श्रीलंका और मालदीव है।

राजनैतिक और प्रशासनिक विभाजन

भारत को 28 राज्यों और 9 केंद्र शासित क्षेत्रों में बाँटा गया है। राजस्थान सबसे बड़ा तथा गोवा सबसे छोटा राज्य है। हर राज्य को कई जिलों में विभाजित किया गया है। भारत की राजधानी दिल्ली है।

भौगोलिक विभाजन

Geographical Divisions of India

भौगोलिक आकृतियों के मामले में भारत एक विविधतापूर्ण देश है। इसे निम्नलिखित भौगोलिक क्षेत्रों में बाँटा गया है

  1. हिमालय पर्वत
  2. उत्तर का मैदान
  3. भारत का महामरुस्थल
  4. दक्कन का पठार
  5. पूर्वी तथा पश्चिमी घाट

हिमालय पर्वत: यह पर्वत भारतीय प्रायद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है। हिमालय को तीन समांतर श्रेणियों में बाँटा गया है: वृहत हिमालय या हिमाद्री, मध्य हिमालय या हिमाचल और शिवालिक

  1. वृहत हिमालय: यह पर्वत श्रेणी सबसे उत्तर में स्थित है। दुनिया की सबसे ऊँची चोटियाँ इसी पर्वत श्रेणी में स्थित हैं।
  2. मध्य हिमालय: यह पर्वत श्रेणी वृहत हिमालय के दक्षिण में पड़ती है। इस पर्वत श्रेणी में कई लोकप्रिय हिल स्टेशन हैं।
  3. शिवालिक: यह सबसे दक्षिण में स्थित है। अन्य दो श्रेणियों की तुलना में इस श्रेणी में ऊँचाई कुछ कम है।

उत्तर का मैदान: हिमालय के दक्षिण में उत्तर का मैदान स्थित है। इन मैदानों का निर्माण सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र और उनकी सहायक नदियों द्वारा हुआ है। इस क्षेत्र की जमीन अत्यंत उपजाउ है। इसलिए इस क्षेत्र में सघन आबादी है।

भारत का महामरुस्थल: यह मरुस्थल भारत के पश्चिमी भाग में स्थित है। यह एक शुष्क, उष्ण और रेतीली जगह है। इस क्षेत्र में वनस्पति नाममात्र को है। इसे थार मरुस्थल भी कहते हैं।

दक्कन का पठार: यह पठार उत्तर के मैदान के दक्षिण में स्थित है। इसका आकार त्रिभुज जैसा है। इस क्षेत्र में कई पहाड़ियाँ और घाटियाँ हैं; जैसे कि अरावली, विंध्य और सतपुरा की पहाड़ियाँ। दक्कन में खनिज प्रचुर मात्रा में हैं। दक्कन के पठार से होकर नर्मदा और ताप्ती जैसी महत्वपूर्ण नदियाँ बहती हैं। ये नदियाँ पश्चिम की ओर बहती हैं और अरब सागर में गिरती हैं।

पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट: ये दोनों घाट क्रमश: दक्कन के पठार की पूर्वी और पश्चिमी सीमा बनाते हैं। पश्चिमी घाट का विस्तार एक समान रूप से है, जबकि पूर्वी घाट बीच बीच में टूटा हुआ है।

तटीय मैदान: ये मैदान पश्चिमी घाट के पश्चिम तथा पूर्वी घाट के पूरब में स्थित हैं। पश्चिमी तटीय मैदान काफी संकरा है, जबकि पूर्वी तटीय मैदान काफी चौड़ा है। इस क्षेत्र में महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी नामक नदियाँ बहती हैं। ये नदियाँ पूर्व की ओर बहती हैं और बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।

इन नदियों मे मुहानों पर डेल्टा बने हुए हैं, जो कि बहुत उपजाऊ हैं। जिस स्थान पर एक नदी समुद्र से मिलती है उस स्थान को नदी का मुहाना कहते हैं। डेल्टा एक प्रकार का स्थलरूप है जो नदी के मुहाने पर बनता है।

द्वीप समूह: भारत में दो द्वीप समूह हैं: लक्षद्वीप और अंदमान निकोबार। लक्षद्वीप अरब सागर में है, जबकि अंदमान बंगाल की खाड़ी में स्थित है। लक्षद्वीप मूंगा की चट्टानों (प्रवालों) से बना है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

प्रश्न 1: भारत को कितने भौगोलिक भागों में विभाजित किया जा सकता है? उनके नाम लिखो।

उत्तर: भारत को निम्नलिखित भौगोलिक भागो में विभाजित किया जा सकता है।

  1. हिमालय पर्वत
  2. भारत का उत्तरी मैदान
  3. भारतीय महामरुस्थल
  4. दक्कन का पठार
  5. पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट

प्रश्न 2: भारत की स्थलीय सीमा सात देशों से जुड़ी है। उनके नाम लिखो।

उत्तर: भारत की स्थलीय सीमा पर स्थित सात देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार हैं।


प्रश्न 3: कौन सी दो प्रमुख नदियाँ अरब सागर में गिरती है?

उत्तर: नर्मदा और ताप्ती नदियाँ अरब सागर में गिरती है|

प्रश्न 4: गंगा और ब्रह्मपुत्र द्वारा बनाए गए डेल्टा का नाम लिखिए।

उत्तर: गंगा और ब्रह्मपुत्र द्वारा बनाया गया डेल्टा सुंदरवन डेल्टा है।

प्रश्न 5: भारत में कितने राज्य और कितने केन्द्र शासित प्रदेश हैं? किन दो राज्यों की राजधानी एक ही है?

उत्तर: भारत में 28 राज्य और 9 केन्द्र शासित प्रदेश हैं। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है। आंध्राप्रदेश और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद है।

प्रश्न 6: उत्तरी मैदानों में अधिक जनसंख्या निवास करती है, क्यों?

उत्तर: उत्तरी मैदानों की भूमि काफी उपजाऊ और समतल है। जिससे वहाँ खेती करना, मकान और सड़क बनाना आसान है। इससे लोगों का जीवन काफी आसान हो जाता है। उपर्युक्त सभी कारणों से उत्तरी मैदानों में अधिक जनसंख्या निवास करती है।

प्रश्न 7: लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है, क्यों?

उत्तर: लक्षद्वीप छोटे समुद्री जंतुओं के कंकाल के ढेर पर बना है इसलिए लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है।

सही उत्तर चिन्हित कीजिए

(i) हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहते हैं?
(क) शिवालिक
(ख) हिमाद्री
(ग) हिमाचल

(ii) सह्याद्रि को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
(क) अरावली
(ख) पश्चिमी घाट
(ग) हिमाद्री

(iii) पाक जलसंधि किन दो देशों के बीच स्थित है?
(क) श्रीलंका और मालद्वीप
(ख) श्रीलंका और भारत
(ग) भारत और मालद्वीप

(iv) अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपसमूह कौन से हैं?
(क) अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
(ख) लक्षद्वीप द्वीपसमूह
(ग) मालदीव

(v) भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?
(क) अरावली
(ख) पश्चिमी घाट
(ग) हिमालय

उत्तर: (i) (क) शिवालिक (ii) (ख) पश्चिमी घाट, (iii) श्रीलंका और भारत, (iv) (ख) लक्षद्वीप द्वीप समूह, (v) (क) अरावली


खाली स्थान भरें

  1. भारत का क्षेत्रफल लगभग --------- है।
  2. महान हिमालय को --------- के नाम से भी जाना जाता है।
  3. क्षेत्रफल की दृष्टि से -------- भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
  4. नर्मदा नदी ------- सागर में गिरती है।
  5. -------- भारत के लगभग मध्य भाग से गुजरने वाली अक्षांश रेखा है।

उत्तर: (1) 32.8 लाख वर्ग किमी, (2) हिमाद्री, (3) राजस्थान, (4) अरब सागर, (5) कर्क रेखा

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: भारत किस गोलार्ध में स्थित है?

उत्तर: उत्तरी गोलार्ध में

प्रश्न 2: भारत का तेलंगाना राज्य कब बना?

उत्तर: भारत का  तेलंगाना  राज्य 2 जून 2014 को बना।

प्रश्न 3: भारत का सबसे छोटा राज्य कौन है?

उत्तर: भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है।

प्रश्न 4: सहायक नदियाँ किसे कहते हैं?

उत्तर: एक धारा जो किसी भी तरफ से आकर मुख्य नदी में मिलती है और अपने जल को उसमें समाहित कर देती है, उसे सहायक नदियाँ कहते हैं।

प्रश्न 5: नर्मदा और ताप्ती नदियों का उद्गम किस पर्वत श्रृंखला से हुआ है?

उत्तर: नर्मदा और ताप्ती नदियों का उद्गम अरावली पर्वत श्रृंखला से हुआ है।

प्रश्न 6: महानदी, कृष्णा, गोदावरी और कावेरी किस समुद्र में मिलती है?

उत्तर: बंगाल की खाड़ी में

प्रश्न 7: प्रवाल(छोटे) द्वीपों का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर: प्रवाल छोटे समुद्री जंतुओं का कंकाल होता है, जिसे पॉलिप कहते हैं। जब जीवित पॉलिप मरते हैं तब उनका कंकाल बच जाता है। धीरे-धीरे ये पॉलिप ठोस कंकालों पर जमा होते जाती है। जो बढ़ते बढ़ते काफी उपर होते जाते हैं। इस तरह प्रवाल द्वीपों का निर्माण होता है।

0 comments:

Post a Comment

THIS POST RELATED HELP 👇👇👇👇👇👇👇